बदायूं। नामांकन की अंतिम तारीख 28 जनवरी के नजदीक आने के साथ ही चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। सोमवार को दातागंज से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर से सपा प्रत्याशी हिमांशु यादव और सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव ने नामांकन कराया। कलक्ट्रेट परिसर और आसपास इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे।
भाजपा के अब तक तीन और सपा के दो प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। बसपा और कांग्रेस की ओर से अब तक किसी ने नामांकन नहीं कराया है। नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को भाजपा के शेखूपुर से प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य और सहसवान प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने नामांकन कराया था। नामांकन में अब तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार ही बाकी हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस के कारण नामांकन नहीं होंगे।
इन तीन दिन में ही बसपा के छह, सपा के तीन, भाजपा के तीन और कांग्रेस के छह प्रत्याशियों के अलावा बिल्सी सीट से महान दल प्रत्याशी भी नामांकन कराएंगे।
सोमवार को नामांकन के दौरान सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर और आस-पास सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया।
-
साइकिल से पहुंचे ब्रजेश
सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव सिविल लाइंस स्थित अपने आवास से कलक्ट्रेट में नामांकन कराने के लिए साइकिल से पहुंचे।
-
पहली बार चुनाव लड़ रहे ब्रजेश और हिमांशु पर करोड़ों की संपत्ति
सहसवान विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव और शेखूपुर से प्रत्याशी हिमांशु यादव के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। नामांकन में दोनों प्रत्याशियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया है। दोनों प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
हिमांशु यादव के पास नकद 4.50 लाख हैं। इनके पास इसके अलावा बैंक खातों समेत जेवर आदि मिलाकर 24.29 लाख और पत्नी नेहा यादव के पास 18.85 लाख की संपत्ति हैं। अचल संपत्ति के रूप में इनके पास 2.18 करोड़ से ज्यादा हैं।
ब्रजेश यादव भी करोड़ों के स्वामी हैं। उनके पास नकद 1.25 लाख और पत्नी के पास 45 हजार रुपये हैं। उनके बैंक खातों समेत अन्य संपत्ति 40.73 लाख और पत्नी की 13.19 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। ब्रजेश यादव के पास रायफल और रिवाल्वर भी है। उनकी पत्नी के पास एक बंदूक और एक पिस्टल है। ब्रजेश यादव की अन्य अचल संपत्तियां 6.13 करोड़ और उनकी पत्नी की 1.40 करोड़ से ज्यादा हैं। ब्रजेश यादव पर 12.74 लाख से ज्यादा का बैंक का कर्ज भी है।
-
राजीव भी हैं करोड़पति
अब तक नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों में दातागंज से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह सबसे धनी हैं। उनके पास 4.50 लाख, पत्नी के पास 1.12 लाख का कैश है। अन्य संपत्तियां 4.8 करोड़ से ज्यादा की हैं। पत्नी के पास संपत्तियों का बाजार मूल्य 40 लाख से ज्यादा है। अचल संपत्तियों के रूप में राजीव कुमार सिंह के पास 3.84 करोड़ उनकी पत्नी के पास 1.33 करोड़ हैं। उनके पास ट्रैक्टर, कार और आईपैड भी है। हालांकि राजीव के ऊपर बैंक का कई लाख का कर्ज भी दिखाया गया है।
-
महेश गुप्ता और हरीश शाक्य आज कराएंगे नामांकन
शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता और बिल्सी सीट से हरीश शाक्य मंगलवार को नामांकन कराएंगे। महेश गुप्ता 11 और हरीश शाक्य 12 बजे नामांकन कराने पहुंचेंगे। बिसौली सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के नामांकन को लेकर अभी भाजपा की ओर से अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
---
इन लोगों ने खरीदे पर्चे
बदायूं : कांग्रेस से रजनी सिंह, आप से रितेश कुमार, बसपा से राजेश कुमार सिंह, लोकतांत्रिक जनता दल से यतेंद्र सिंह, उस्मान गद्दी, रईस अहमद, अनामिका, अभिनव राज
-बिसौली : जयपाल सिंह, अनिल प्रकाश व हरि प्रकाश
-सहसवान : धर्मपाल (डीपी यादव), उमलेश, कुणाल यादव, मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन प्रवेश कुमार
-बिल्सी : मोहम्मद शाकिर, मीर हादी उर्फ बाबर मियां, वीरपाल सोलंकी, डॉ. अलंकार सिंह, राजबाला, अंकित चौहान, विमल कृष्ण अग्रवाल, नीलांशू अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, सुमन, विशेष कुमार, उदयवीर सिंह, शिल्पी मौर्य व राजू
-शेखूपुर : मोर सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह, अन्तु देवी, कांग्रेस से फरहा नईम
-दातागंज : अवनीश कुमार, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्र, बीएसपी से कृपाशंकर, प्रवण कुमार मिश्रा, जावेद अहमद, कांग्रेस से धर्मेंद्र कश्यप, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से शैलेंद्र कुमार मिश्रा
शेखूपुर विधानसभा से नामांकन कराने पहुंचे सपा प्रत्याशी हिमांशु यादव। संवाद- फोटो : BADAUN
दातागंज विधानसभा से नामांकन कराकर आते भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह। संवाद- फोटो : BADAUN