सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup truck collides bike and tractor two dead woman and young girl injured chaos and cries ensue

UP: पिकअप ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला-बच्ची घायल; मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: जिले में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Pickup truck collides bike and tractor two dead woman and young girl injured chaos and cries ensue
मधुपुर सीएचसी में इलाज करवाती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident News: सोनभद्र के मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी चार वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सोनभद्र-चंदौली सीमा के पास जरलहवा बस्ती के समीप रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर आगे जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विजय अपनी पत्नी ममता (25) और चार वर्षीय पुत्री मिठ्ठी के साथ बाइक से जा रहे थे। मधुपुर क्षेत्र की जरलहवा बस्ती के पास विजय बाइक खड़ी कर सड़क किनारे स्थित गुमटी से पानी लेने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक के पास खड़ी ममता और उनकी मासूम पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। ट्रॉली में मधुपुर की झपरी बस्ती से खपरैल लादकर लोग वापस डुमरिया गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पर सवार नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60) पुत्र चेखरी तथा रामलखन (60) पुत्र स्वर्गीय बसंतू ट्रॉली के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में विजय और मटरू नामक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed