शमसाबाद। महिला सराफ से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटे गए जेवर, एक तमंचा भी बरामद हुआ।
कस्बे के मोहल्ला दुबे निवासी कंचन रस्तोगी की मुख्य बाजार में सोने-चोदी के आभूषणों की दुकान है। 19 दिसंबर की रात को वह दुकान बंद कर घर जा रहीं थीं। तभी दुकान से कुछ दूरी पर बदमाशों ने मारपीट कर उनसे थैला लूट लिया, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर थे। गुुुरुवार रात को पुलिस ने रामलीला मैदान के पास से कमालगंज के गांव महरूपुर राबी निवासी रतन, कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी रोहित और मकरंद नगर निवासी राजन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने सराफ कंचन रस्तोगी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।