{"_id":"6a15f6728288b5b77b0d743a","slug":"police-baffled-by-murder-of-village-heads-mother-in-law-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155535-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान की सास की हत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान की सास की हत्या में उलझी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रामनगर किशोई गांव में प्रधान पुष्पा यादव की 80 वर्षीय सास फूलमती देवी की हत्या रविवार देररात कर दी गई थी। उनका केमिकल से जला हुआ शव घर के नजदीक बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में उलझी हुई है और कोई सुराग नहीं मिल सका है।
फूलमती देवी अपने भाई लक्ष्मीनारायण के घर में कुछ दिन से रह रही थीं। ग्रामीणों ने रविवार शाम उन्हें खेत पर देखा था। सोमवार सुबह उनका शव अपने घर से उत्तर दिशा में मिला। शव के दोनों हाथ गायब थे। पुलिस का अनुमान है कि जंगली जानवरों ने शव को नोंचा होगा। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रधान के पति अजीत यादव से लंबी पूछताछ की। पुलिस ने घर के सीसीटीवी का डीवीआर भी कब्जे में लिया है।
पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम पैनल डॉक्टर की टीम ने किया है। पुलिस डॉक्टर से इस मामले में विधिक राय लेगी। घटना में किस केमिकल का इस्तेमाल हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रधान के पति अजीत यादव ने मां की हत्या को साजिश बताया है। एएसपी जीपी राय ने बताया कि कोई सुराग नहीं मिला है। कई बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos