{"_id":"6a15f6a9a213e97295032991","slug":"six-out-of-seven-tenders-for-mining-on-private-land-cancelled-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155541-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: निजी भूमि के खनन में सात में छह की निविदा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: निजी भूमि के खनन में सात में छह की निविदा निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली के अभिनव ने जिलाधिकारी से मौरंग खनन निविदा निरस्त करने में हेराफेरी की शिकायत की है। उनका आरोप है कि हैसियत प्रमाण पत्र न मांगे जाने के बावजूद निविदा रद्द कर दी गई। खनिज अधिकारी देशराज सिंह ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि निजी भूमि खनन पट्टा छह माह के लिए आवंटित होना था। कुल सात निविदाएं 22 मई को खोली गईं। एक आवेदक ने मूल डिमांड ड्राफ्ट व अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। शेष छह आवेदकों में से पांच ने ऋण शोधन क्षमता प्रमाण पत्र और बैंक प्रत्याभूति नहीं दी। इसी वजह से छह निविदाएं निरस्त की गईं। केवल एक निविदा के अभिलेख दुरुस्त पाए गए।
अवैध खनन में 58 लाख जुर्माना, 96 लाख का ओवरलोडिंग में चालान
फतेहपुर। जिले में अवैध खनन पर अभियान तेज हुआ है। मई में 193 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर 96 लाख 30 हजार 130 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिला व तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने की। अढ़ावल खण्ड संख्या-ए-2 में 5160.65 घनमीटर का अवैध खनन पाया गया। पट्टाधारक को 58 लाख 83 हजार 141 रुपये राजस्व क्षति की नोटिस दी गई। खनिज अधिकारी देशराज सिंह ने बताया, लखनऊ की निदेशालय टीम भी जांच कर रही है।
Trending Videos