सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Village Head Delighted by Term Extension; Distributes Sweets

Fatehpur News: कार्यकाल बढ़ने से प्रधान खुश, बांटी मिठाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Village Head Delighted by Term Extension; Distributes Sweets
विज्ञापन
अमौली/हसवा। ब्लाॅक में प्रधान संघ के नेतृत्व में मंगलवार को प्रधानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रधानों से निष्ठा के साथ विकास कार्य कराने की प्रेरणा दी। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई से समाप्त होने पर सरकार ने अगले चुनाव तक इन्हीं प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया है। इस खुशी से गदगद प्रधानों ने ब्लाॅक में सभी कर्मचारियों को मिठाई बांटी। प्रधानों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्य नारायण पटेल का भी मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सनोज कुमार, संजय कुमार, राजू, पप्पू, जयराम कुशवाहा आदि प्रधान मौजूद रहे।
Trending Videos

वहीं, हसवा ब्लाॅक परिसर में समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने ब्लाॅक प्रमुख का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और सरकार के फैसले को जनहित में बताया। ब्लाॅक प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, बलवीर यादव, कमलेश यादव, कमल साहू,वीर बहादुर, नितिन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed