सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Welfare Chairperson; Pratibha Becomes First Female General Secretary

Fatehpur News: कल्याण अध्यक्ष, प्रतिभा बनीं पहली महिला महामंत्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Welfare Chairperson; Pratibha Becomes First Female General Secretary
विज्ञापन
बिंदकी। अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह यादव और महामंत्री पद पर प्रतिभा देवी पटेल ने जीत हासिल की। प्रतिभा को पहली महिला महामंत्री बनने का गौरव मिला है।
Trending Videos

तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3.00 बजे तक मतदान हुआ। इस तरह से कुल 242 मतों में से 237 मत पड़े। इनमें एक मत अवैध घोषित किया गया। शाम चार बजे से 236 वैध मतों की गणना की गई। अध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सिंह तथा रामनारायण अग्निहोत्री के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में कल्याण सिंह यादव 142 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र सिंह को 86 मत मिले। इस प्रकार कल्याण सिंह यादव ने 56 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रामनारायण अग्निहोत्री को मात्र आठ मतों से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर प्रतिभा देवी और अशोक मिश्र के बीच सीधा मुकाबला हुआ। प्रतिभा देवी पटेल को 128 मत मिले, जबकि अशोक मिश्र को 108 मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रतिभा देवी पटेल ने 20 मतों से जीत हासिल की। बिंदकी अधिवक्ता संघ के इतिहास में पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने महामंत्री पद का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश ने 159 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र अग्निहोत्री को 85 मतों से पराजित किया। शैलेंद्र अग्निहोत्री को 74 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार ने 149 मत हासिल कर ललित पांडे को 64 मतों से हराया। ललित पांडे को 85 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed