विनीत राय हत्याकांड: अवैध निर्माण पर कमलेश के भाई संजय समेत शंकर, सोनू और आलोक के परिजनों को नोटिस; मांगा जवाब
Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अवैध निर्माण पर कमलेश के भाई संजय समेत शंकर, सोनू व आलोक के परिजनों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 12 जून तक जवाब मांगा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों और उनके परिजनों पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माणों और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गांव गोड़ा देहाती के आरोपी कमलेश बिंद के बड़े भाई संजय बिंद के अलावा कटरा गैंग के सरगना व मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, सोनू यादव और आलोक दुबे के परिजनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी से 12 जून तक जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शहर के होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की 29 मई को दो बाइक पर सवार सात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, कमलेश बिंद, सोनू यादव व आलोक दुबे के अलावा तीन अज्ञात बदमाशों के नाम सामने आए थे। पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कमलेश बिंद मारा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी व एक लाख रुपये का इनामी शंकर पांडेय सहित अन्य आरोपियों की तलाश और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें; काशी में एयर शो: अक्तूबर में नमो घाट पर गूंजेगी जेट विमानों की गर्जना, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे दर्शक
इसी बीच विनियमित क्षेत्र गाजीपुर के नियत प्राधिकारी एवं एसडीएम सदर रविश गुप्ता ने गोड़ा देहाती गांव के संजय बिंद के खिलाफ उत्तर प्रदेश (निर्माण कार्य विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि उन्होंने बिना स्वीकृत मानचित्र और प्रशासनिक अनुमति के दो मंजिला मकान का निर्माण कराया है। नोटिस में उन्हें 12 जून को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, सोनू यादव और आलोक दुबे के परिजनों को भी अवैध निर्माण संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र कराए निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निषाद पार्टी ने कमलेश एनकाउंटर की एसआईटी जांच की मांग की
विनीत राय हत्याकांड और पुलिस मुठभेड़ में ढेर कमलेश चौधरी का मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है। सोमवार को होटल एसोसिएशन के संदीप सिंह, वरुण सिंह, अभय सिंह, उद्यन सिंह और अन्य सदस्यों ने एसपी डॉ. ईरज राजा से मुलाकात की। डीआईजी वैभव कृष्ण को संबोधित पत्रक में सदस्यों ने कहा कि विनीत राय के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने सात दिन का समय दिया था। तय समय से एक दिन पूर्व ही पुलिस ने एक हत्यारोपी का एनकाउंटर कर अपना आश्वासन पूरा किया। इसी तरह शेष हत्यारोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम अनुपम शुक्ला से मुलाकात करते हुए कमलेश चौधरी एनकाउंटर में एसआईटी जांच कराने की मांग के लिए पत्रक को सौंपा।