गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में मंगलवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले में जिले के 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान की अवधारणा पर लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपाल ग्राम में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने किया। मेले में कृषि प्रदर्शनी, प्राकृतिक कृषि पर परिचर्चा, मोटा अनाज एवं जैव फोरटीफायड फसलों पर चर्चा, कृषक-वैज्ञानिक संवाद आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों के लाभ के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रकल्प प्रभारी रामकृष्ण तिवारी ने परंपरागत कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से लोगों को फायदा हो रहा है। किसान उन्नत खेती के गुर सीखकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र नाथ सिंह ने कृषि मेला का महत्व व जैव फोरटीफायड फसलों के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार झा ने जैव उर्वरक तथा जैविक विधि से उत्पादित अनाज के बारे में बताया। कार्यक्रम में 15 प्रगतिशील किसानों तथा महिला किसानों को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अभिषेक रघुवंशी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड शोएब अहमद, प्रदीप कुमार त्रिपाठी व 562 प्रगतिशील किसान रहे।