{"_id":"6913855f87c0fd095f0e8b84","slug":"laxman-singh-became-the-president-and-brijendra-became-the-general-secretary-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-119688-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष और बृजेंद्र बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष और बृजेंद्र बने महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। एक सप्ताह से चल रही बार एसोसिएशन कुलपहाड़ की चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को पर्चा वापसी की प्रक्रिया कराई गई। पर्चा वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह यादव व महामंत्री पद पर बृजेंद्र द्विवेदी निर्विरोध चुने गए।
तहसील कुलपहाड़ में बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। सभी पदों पर पर्चा वापसी के बाद निर्विरोध चुनाव होने की घोषणा एल्डर कमेटी की ओर से की गई। अध्यक्ष पद पर हरेंद्र पाल सिंह और प्रमोद मिश्रा की ओर से अपना नामांकन वापस के बाद लक्ष्मण सिंह यादव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। महामंत्री पद पर बृजेंद्र द्विवेदी व कपिल यादव ने दावेदारी की थी। अंतिम दिन कपिल यादव ने पर्चा वापस लिया। इससे बृजेंद्र द्विवेदी को निर्विरोध महामंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील चंद्र कुशवाहा, पुस्तकालय सचिव अमित श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव प्रशासन बद्री प्रसाद सेन को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी के तीन सदस्य विनीत सक्सेना, दिनेश रिछारिया व अंकित यादव को मनोनीत किया गया। निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष एड. जमुना प्रसाद सोनी ने बताया कि सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
Trending Videos