{"_id":"6a15eb2155caf3b1f308c189","slug":"he-hanged-himself-and-committed-suicide-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150420-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 27 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी युवक ने पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद सोमवार देर शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
हड़हा गांव निवासी सुत्ती ने बताया कि उसका पुत्र निर्मल (28) मजदूरी करता है। उसकी ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में है। सोमवार की देर शाम उसका शव गंगापुर मार्ग पर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पिता ने बताया कि निर्मल गांव में ही पत्नी नीलम और बेटी के साथ अलग मकान में रहता था। शुक्रवार को नीलम को मायके ले जाने के लिए निर्मल और उसकी सास के बीच कहासुनी हो गई थी। मना करने के बाद भी नीलम मायके चली गई थी। सोमवार शाम निर्मल मजदूरी कर बाइक से घर पहुंचा और फिर पत्नी से मोबाइल पर बात करने लगा। मोबाइल से बात करते हुए ही वह घर से निकल गया। इसके बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। पत्नी से फोन पर विवाद के बाद खुदकुशी की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है।
Trending Videos