सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the owner was found hanging from a noose in an ice factory.

Hardoi News: बर्फ फैक्टरी में फंदे पर लटकता मिला मालिक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of the owner was found hanging from a noose in an ice factory.
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा में बर्फ फैक्टरी के अंदर ही मालिक ने सोमवार देर शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह फैक्टरी में अकेले थे। बाजार से आई पत्नी ने शव देखा तो घटना का पता चला। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा निवासी किशनपाल (33) की बर्फ फैक्टरी बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा में थी। भाई बालकराम ने बताया कि किशनपाल पत्नी पूनम और परिवार के साथ तेरवा में ही फैक्टरी परिसर में रहते थे। सोमवार देर शाम किशनपाल का शव फैक्टरी परिसर में ही गमछे के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय उनकी पत्नी पूनम अपने बेटे और बेटी के साथ बाजार गई हुई थीं। वापस आने पर पति का शव फंदे पर लटकता देख उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आपस के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed