{"_id":"6a2733198296af73fe047d10","slug":"a-woman-from-the-scheduled-caste-was-shot-during-a-fight-between-two-groups-hathras-news-c-119-1-sali1001-102850-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो पक्षों के झगड़े में अनुसूचित जाति की महिला को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो पक्षों के झगड़े में अनुसूचित जाति की महिला को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव नगला रंजीता में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से अनुसूचित जाति की एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
गांव नगला रंजीता निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया है कि आपसी चुनावी रंजिश को लेकर ठाकुर समाज के दो परिवारों के बीच सोमवार की रात करीब आठ बजे किसी बात पर झगड़ा हो गया। तभी एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर हमलावर होकर फायरिंग करने लगे। इसी बीच शौच क्रिया कर घर लौट रही उनकी पत्नी पिंकी देवी के हाथ में गोली लग गई।
महिला के गोली लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस पर गोली चलाने वाले आरोपी वहां से भाग गए। परिजनों की सूचना पर सीओ बरला गर्वित सिंह व थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। यहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष भाग गए। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos