सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Temperature crosses 42 degrees Celsius in Hathras

Hathras Weather: पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार, गर्मी और उमस से लोग बेहाल, बाजारों में घटी चहल-पहल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 09 Jun 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस में सुबह से तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा हो गया। बाजारों में भी कम भीड़ रही। हवाएं नहीं चलने से उमस होने लगी।

Temperature crosses 42 degrees Celsius in Hathras
सादाबाद में धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। 8 जून सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending Videos


बीते कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा हो गया। बाजारों में भी कम भीड़ रही। हवाएं नहीं चलने से उमस होने लगी। गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों, फलों और ठंडे पानी की मांग रही। जूस और शिकंजी के ठेलों पर भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज ने बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। यदि हवा की गति नहीं बढ़ी तो तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed