सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people, including a tent house operator, killed in five road accidents.

Jaunpur News: पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a tent house operator, killed in five road accidents.
सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मड़ियाहूं ः नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी कुमार आशीष (23) टेंट व्यवसाय का कार्य करते थे। पिता अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11 वह किसी काम से बाइक से शीतलगंज बाजार गए थे। लौटते समय सरायकलीदास गांव के बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मड़ियाहूं लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।वहीं, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी मीरा देवी (50) अपने बेटे के साथ बाइक से जफराबाद स्थित रिश्तेदारी गई थीं। सोमवार सुबह घर लौटते समय शीतलगंज बाजार के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बरसठी ः मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सुरेश गुप्ता (40) कई वर्षों से सरसरा बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। ब्लॉक मुख्यालय गेट के बगल चाट-फुल्की की दुकान चलाते थे। रविवार की रात वह जयरामपुर-चोरारी गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद वह मोटरसाइकिल से सरसरा लौट रहे थे। मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित गोशाला के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर सकी। बाद में फोटो के आधार पर उनकी शिनाख्त सुरेश गुप्ता के रूप में हुई। उधर, पिता के हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल जा रहे उनके छोटे बेटे की बाइक भी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनोंं मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

मुंगराबादशाहपुर ः थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला (28) अपने साथी आदर्श शुक्ला (25) की बाइक पर पीछे बैठकर प्रयागराज किसी निजी काम से जा रहे थे। बाबूगंज बाजार से कुछ दूर पहले सड़क पर फैली मिट्टी और हल्की बारिश से बाइक अचानक स्लिप कर गई। हादसे में बाइक चला रहे आदर्श शुक्ला तो उछलकर किनारे जा गिरे और उन्हें खरोंच तक नहीं आई, लेकिन पीछे बैठे सूर्य प्रकाश सीधे सड़क पर सिर के बल गिरे उनके सिर से तेज खून बहने लगा और वह बेहोश हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल सूर्य प्रकाश को एम्बुलेंस से प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में गहरी चोट और अत्यधिक खून बह जाने के रविवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि रविवार सुबह बाबूगंज के पास बाइक फिसलने से हादसा हुआ था। घायल को अस्पताल भेजा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। संवाद
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत

धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे स्कूटी सवार रमेश कुमार (38) निवासी कबिरुद्दीन पुर थाना गौराबादशाहपुर की मौत हो गई। रमेश कुमार अपने स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए जौनपुर शहर आ रहा था। वो जैसे ही प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed