जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि जनपद में प्रथम डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी बधाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज 67 प्रतिशत को लगाया गया है। 7 दिन के भीतर 75 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। जनपद में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके लिए जनपद में 450 से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर से लड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कोविड से लड़ने के लिए कोरोना कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं। जिन्हें 52000 मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया है। जो आवश्यकतानुसार वितरण कर रही है। 24 से 29 जनवरी तक डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इसमें सभी कोविड-19 लक्षण वालों को चिन्हित किया जा रहा है।