{"_id":"6a27217652e3e9643303f6ff","slug":"vashishtha-narayan-became-the-district-president-and-ranjan-yadav-became-the-district-secretary-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156639-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वशिष्ठ नारायण जिलाध्यक्ष और रंजन यादव बने जिला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वशिष्ठ नारायण जिलाध्यक्ष और रंजन यादव बने जिला मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ जिला इकाई का जिला सम्मेलन और जनपदीय चुनाव सोमवार को नगर के वाजिदपुर स्थित हाल में संपन्न हुआ। इसमें वशिष्ठ नारायण तिवारी जिलाध्यक्ष और रंजन यादव जिला मंत्री चुने गए।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय, काशी विभाग के विभाग प्रमुख राकेश पांडेय एवं उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह उपस्थित में चुनाव संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक पद पर पवन कुमार एवं मोहित कुमार, अध्यक्ष पद पर वशिष्ठ नारायण तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर प्रणव सिंह, उपाध्यक्ष पद पर शैलेश श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार एवं प्रेम कुमारी केवट, महामंत्री पद पर रंजन यादव, सह जिला मंत्री पद पर दयाशंकर गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप यादव का चयन किया गया।
सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री विवेक सिंह ने प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में बढ़ते निजीकरण तथा डाउन साइजिंग के नाम पर संविदा कर्मियों को सेवा से हटाए जाने की नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों और रोजगार सुरक्षा की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा। किसी भी प्रकार के श्रमिक विरोधी निर्णय का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी ने संगठन की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए विद्युत श्रमिकों के हितों, सेवा सुरक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौरव सिंह, रमेश चंद्र पाल, विनोद कुमार यादव, सोनू यादव, मदन गोपाल, सुमित, जिशान, रणबीर सोनकर उपस्थित रहे।

Trending Videos