{"_id":"6a2724867909d6a3340808d6","slug":"eight-month-old-baby-girl-dies-amidst-feud-between-sisters-in-law-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-811594-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जेठानी-देवरानी की लड़ाई में आठ माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जेठानी-देवरानी की लड़ाई में आठ माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के सैंयर गांव में रविवार दोपहर देवरानी-जेठानी की लड़ाई के दौरान देवरानी की आठ माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देवरानी ने बच्ची को पटक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया हालांकि पुलिस का कहना है बच्ची बीमार थी। उसका पहले से उपचार चल रहा था। बीमारी की वजह से उसकी जान गई। पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है।
सैंयर निवासी सोनम यादव पत्नी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में ही उसके जेठ-जेठानी रहते हैं। उनके बीच जमीन से नाली ले जाने को विवाद है। आरोप है कि उसकी जमीन से जेठ-जेठानी ने नाली निकाली है। रविवार को अपनी नाली निकालकर उसकी नाली बंद कर दी गई। यह पता चलने पर अपने पति धर्मवीर के साथ विरोध करने गई थी। आरोप है विवाद के दौरान जेठानी ने उसकी गोद से आठ माह की बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। तेज धूप में जमीन पर गिरने से बच्ची को चोट आ गई। वह बच्ची को लेकर घर आ गई। यहां बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि बच्ची के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। बीमारी की वजह से बच्ची की मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos