{"_id":"6a27a62017979e937d0f5976","slug":"jhansi-a-young-man-disguised-as-a-monk-duped-a-woman-of-rs-30-000-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: साधु वेशधारी युवक ने महिला के 30 हजार रुपये उड़ाए, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: साधु वेशधारी युवक ने महिला के 30 हजार रुपये उड़ाए, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
साधु का वेश एक युवक ने महिला को झांसे में लेते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी दोगुनी करने की बात कही। महिला घर में रखे रुपये ले आई। इसी बीच युवक ने महिला और उसके बेटे को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और रकम लेकर भाग गया।
साुध वेश में ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
साधु का वेश रखकर एक युवक ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक महिला के तीस हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी एक महिला के घर पर दोपहर तकरीबन तीन बजे एक युवक बाबा का चोला पहनकर पहुंचा। उसने महिला को झांसे में लेते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी दोगुनी करने की बात कही। युवक की बातों में आई महिला ने उसे अपने घर में बैठा लिया। इसके बाद युवक ने महिला से कहा कि घर में जितने भी जेवरात और नकदी है, ले आओ, सभी दोगुनी हो जाएगी। इस पर महिला घर में रखे तीस हजार रुपये ले आई। इसी बीच युवक ने महिला और उसके बेटे को कुछ सुंघा दिया, जिससे दोनों बेसुध हो गए। इसके बाद बाबा महिला की रकम लेकर भाग गया। होश आने पर महिला को युवक रकम के साथ गायब मिला। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इस संबंध में एरच थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उसकी जानकारी पुलिस से साझा करें।
विज्ञापन
Trending Videos