{"_id":"6a279b0066f9940efa098e9e","slug":"jhansi-woman-dies-after-being-electrocuted-married-two-years-ago-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कमरे के लोहे के गेट में करंट आने से वह हादसे का शिकार हुई।
करंट लगने से महिला की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार को गरौठा थाना इलाके के ग्राम मथनिया में रमेश चंद्र साहू की पुत्री नीरज देवी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कमरे के लोहे के गेट में करंट आने से वह हादसे का शिकार हुई। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम मथनिया निवासी रमेश चंद्र साहू की पुत्री नीरज देवी (23) सोमवार को बाथरूम से नहाकर पकड़े बदलने के लिए घर के एक कमरे में पहुंची। कमरे का गेट लोहे का था, जिसमें अर्थिंग आ रही थी। इसी दरम्यान नीरज देवी को गेट के संपर्क में आने से करंट लग गया। वे अचेत होकर मौके पर ही गिर गईं। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची गरौठा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा।
परिजनों ने बताया है कि मृतका नीरज देवी तीन बहिनों में सबसे छोटी थी। उसकी दो साल पहले शादी मप्र के थाना वादीगढ़ क्षेत्र के जौराहा गांव निवासी हदेश कुमार से हुई थी। उसका अठारह माह का एक पुत्र माहिर साहू है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos