झांसी। चुनावों में एक-एक वोट के लिए कांटे की टक्कर होती है। कई बार इस टक्कर में वे भी प्रत्याशी जीत जाते हैं, जिनकी जीत की कोई कल्पना नहीं कर सकता। झांसी-ललितपुर मेें अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में 14 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्होंने बेहद मामूली अंतर से जीत पाई और विधानसभा में पहुंचे। सबसे ज्यादा मऊरानीपुर सीट पर ऐसा देखने को मिला।
बदलते वक्त के साथ चुनावों का परिदृश्य बदल चुका है। जैसे-जैसे मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है। मगर झांसी-ललितपुर में हुए 17 विधानसभा चुनाव में कई बार प्रत्याशी कम अंतर से जीते हैं। साल 1991 में तो मऊरानीपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला था। सभी को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस सीट पर जीत जाएगी, लेकिन चुनाव परिणाम में बीजेपी के प्रागीलाल अहिरवार 96 मतों से जीत गए। इससे पहले 1969 में मऊरानीपुर सीट पर ही भारतीय जन संघ के प्रेमनारायन ने कांग्रेस की बेनीबाई को 245 वोटों से हराया था। मऊरानीपुर सीट पर चार बार मामूली अंतर से प्रत्याशियों ने जीत का स्वाद चखा है। हालांकि बीते 20 साल में यह परिदृश्य बदला और चुनावों में जीत का अंतर पांच हजार से पार चला गया।
एक नजर आंकड़ों पर
वर्ष विस क्षेत्र विजयी प्रत्याशी मत पराजित प्रत्याशी मत अंतर
1957 ललितपुर गज्जूराम (कांग्रेस) 25178 रामनाथ खैरा (निर्दलीय) 22342 2836
1962 महरौनी कृष्णचंद्र (कांग्रेस) 17380 रघुनाथ सिंह (जनसंघ) 15011 2369
1969 ललितपुर भगवत दयाल (जनसंघ) 20045 राधेलाल (कांग्रेस) 18430 1615
झांसी जगमोहन वर्मा (क्रांति दल) 16705 कृष्ण चंद्र (कांग्रेस) 15712 993
मऊरानीपुर प्रेमनारायन (भारतीय जनसंघ) 25723 बेनीबाई (कांग्रेस) 25478 245
1977 मऊरानीपुर प्रेमनारायन (भारतीय जनसंघ) 29453 भगीरथ (कांग्रेस) 28665 788
1985 महरौनी देवेंद्र सिंह (बीजेपी) 29232 हुकुमचंद्र (कांग्रेस) 27474 1576
ललितपुर रजनेश खेरा (कांग्रेस) 20195 रनवीर सिंह (कांग्रेस) 18197 1998
1991 बबीना रतनलाल (बीजेपी) 27470 बेनी बाई (कांग्रेस) 26144 1326
मऊरानीपुर प्रागीलाल (बीजेपी) 32058 बिहारीलाल आर्य (कांग्रेस) 31962 96
1993 गरौठा रंजीत सिंह जूदेव (कांग्रेस) 47154 चंद्रपाल सिंह यादव (सपा) 46434 720
1996 मऊरानीपुर बिहारीलाल आर्य (कांग्रेस) 46963 प्रागीलाल (बीजेपी) 46082 881
गरौठा चंद्रपाल सिंह (सपा) 58756 रंजीत सिंह जूदेव (कांग्रेस) 57748 1278
2002 बबीना रतनलाल (सपा) 37491 तिलक चंद्र अहिरवार (बसपा) 36160 1331