{"_id":"6a2724a366c1ec3aa3061112","slug":"the-youth-who-was-making-a-reel-while-openly-brandishing-a-country-made-pistol-pleaded-tearfully-at-the-police-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-812073-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खुलेआम तमंचा लहराते हुए रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में गिड़गिड़ाया, मांगता रहा माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खुलेआम तमंचा लहराते हुए रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में गिड़गिड़ाया, मांगता रहा माफी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार
कार में बैठकर खुलेआम तमंचा लहराते हुए रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने में गिड़गिड़ाते हुए दोबारा से ऐसा वीडियो न बनाने के लिए माफी मांगता रहा।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कार में बैठकर खुलेआम तमंचा लहराते हुए ‘मने हीरो ना बनना विलेन रहन दे गाने पर रील बनाने वाले मोंठ के वेद नगर निवासी अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने ऑर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तार होने के बाद जैसे ही वह थाने पहुंचा, उसकी हेकड़ी निकल गई। पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए दोबारा से ऐसा वीडियो न बनाने के लिए माफी मांगी। पुलिस से माफी मांगने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमित इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करता है। कुछ दिनों पहले कुछ दोस्तों के साथ मोंठ के हाईवे पर कार से घूमते हुए उसने वीडियो बनाया। इसमें वह खुलेआम तमंचा लहराने के साथ बैक ग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी लगाए हुए था। रविवार को उसकी यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। शाम को वीडियो मोंठ पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर-रात उसे खिरिया घाट के पास तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पहुंचते ही वह गिड़गिड़ाने लगा। बोला- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, आज के बाद ऐसी कोई गलती नहीं करुंगा। सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
Trending Videos