उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सरसौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुषौरा में आएंगे। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तुषौरा में बने हेलीपैड पर सुबह 11:55 बजे उतरेगा। वहां जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 1:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर 1:40 बजे तुषौरा से हेलीकॉप्टर से अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगे। शहर आने से पहले उप मुख्यमंत्री फर्रुखाबाद में रहेंगे। सुबह 10:10 बजे फर्रुखाबाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
सुबह 10:20 बजे विधायक सुशील कुमार शाक्य के पुत्र के विवाहोपरांत वर-वधू को आशीर्वाद देने उनके आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर जाएंगे। सुबह 10:40 से 11:10 बजे तक फर्रुखाबाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक करेंगे। 11:20 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से कानपुर के लिए रवाना होंगे।