सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Three notorious criminals arrested in an encounter two sustained gunshot wounds to their legs

Etawah: मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर, बाइकों समेत ये सामान बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइकें, नकदी और मात्रा में असलहा बरामद किया है।

Etawah Three notorious criminals arrested in an encounter two sustained gunshot wounds to their legs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जबाबी कार्यवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाशों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र व सीओ भरथना रामदवन मौर्य मौके पर पहुंचे।

Trending Videos

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया एडीजी कानपुर के निर्देशन में एसएसपी इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक मय फोर्स क्षेत्र के इकनौर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बकेवर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवारतीन व्यक्ति इकनौर तिराहे की ओर आ रहे। इसी दौरान  दो बाइकें आती दिखीं, जिस पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन





दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
इस पर बाइकों पर सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया और ग्राम इकनौर की ओर भागने लगे। इस पर दूसरी तरफ से पुलिस ने घेराव किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की दोनों टीमों ने जबाबी फायर किए। इस मुठभेड़ में आशीष कुमार उर्फ भोला (22) और राज उर्फ कौशल (22) के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने तीसरे साथी शिवा (19) को भी धर दबोचा।

दो बाइकों समेत ये सामान बरामद
पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचा 315 बोर, चार खोखा, छह जिंदा कारतूस, 315 बोर व एक मिस  हुआ कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाशों आशीष उर्फ भोला और  राज उर्फ कौशल को अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की  दो बाइकें बरामद हुई हैं। साथ ही, लखना तिराहा के पास से चुराई गई नगदी के 15 हजार रुपये बरामद हुए, जिसका मामला बकेवर थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed