सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Candidate from Agra arrested for attempting to cheat during constable recruitment exam

Hardoi: सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश में आगरा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 09 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Candidate from Agra arrested for attempting to cheat during constable recruitment exam
रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करने की कोशिश में एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। आगरा जनपद के डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल निवासी रोहित पथौरी का परीक्षा केंद्र श्रीवेणी माधव विद्या पीठ इंटर कॉलेज में था। मंगलवार को सुबह की पाली में परीक्षा देने गए रोहित ने सोमवार शाम केंद्र में छिपाए गए मोबाइल को बाथरूम में छिपा दिया।  


पूर्व में हो चुकी होमगार्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र को शर्ट के अंदर रखकर परीक्षा शुरू होने पर मिले प्रश्नपत्र से बदल दिया। बाथरूम जाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने तलाशी ली, तो उसके पास प्रश्नपत्र मिला। पुलिस की तरफ से केंद्र प्रभारी बनाए गए निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा की शिकायत पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन का निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाथरूम में छिपाया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed