सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Honor Killing Neither a snakebite nor suicide everything about Shubhi's murder was scripted

‘आन’ की बलि: न सांप का डंक और न सुसाइड; शुभी के कत्ल में सबकुछ था स्क्रिप्टेड, नहीं देखी होगी ऐसी हैवानियत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi Honor Killing News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में ‘आन’ के नाम पर पिता और परिजनों ने 18 वर्षीय युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सर्पदंश व आत्महत्या का रूप देने की नाकाम कोशिश की। मां की शिकायत पर पुलिस ने साक्ष्य मिटाने व हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Hardoi Honor Killing Neither a snakebite nor suicide everything about Shubhi's murder was scripted
hardoi murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

घर की चारदीवारी में रची गई एक खौफनाक साजिश और उसके बाद रची गई गुमराह करने की कहानी। हरदोई में एक किशोरी की हत्या के बाद उसे सर्पदंश और आत्महत्या में बदलने की कोशिश ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पिता और ताऊ की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बेटी की मौत के बाद शव के साथ भी दरिंदगी की। लेकिन, मां की हिम्मत ने इस अपराध की पटकथा लिखने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

Trending Videos

बिना कुछ बताए घर से चली गई थी युवती
संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आन की खातिर पिता ने भाइयों और भाभी के साथ बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। दरअसल युवती तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी और सुबह चार बजे वापस आई थी। इसी से नाराज होकर वरदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पैरों में सुई भी चुभोई
मामले को सर्पदंश से जोड़ने के लिए शव के पैरों में सुई चुभोई गई। इसके बाद फंदा कसकर खुदकुशी का रूप देने की भी कोशिश की गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बेटी को दो-तीन तमाचे मारे
कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा निवासी महिला मिथिलेशा ने बताया कि बेटी शुभी (18) तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चार जून की सुबह लगभग चार बजे वह घर आ गई थी। इस पर पिता ने बेटी को दो-तीन तमाचे मारे और फिर लेट गए।

पीट-पीटकर शुभी की हत्या कर दी
इस पर वह कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर में ताऊ मुनेश, कल्लू, सुरेश और ताई मुनेश की पत्नी माधुरी ने शुभी के बारे में पूछा। कमरे में होने का पता चलने पर आरोपियों ने दरवाजा खुलवाकर पीट-पीटकर शुभी की हत्या कर दी।

मां को न तो रोने दिया और न ही बेटी को देखने दिया
इस दौरान रामदयाल भी अपने भाइयों और भाभी का सहयोग करता रहा। दावा है कि आरोपियों ने मां को न तो रोने दिया और न ही बेटी को देखने दिया। गांव में ही अपने बाग में अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार शाम मिथिलेशा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

चारों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मां की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता रामदयाल, ताऊ मुनेश और सुरेश और ताई माधुरी को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। कल्लू की तलाश जारी है।

पैरों में चार जगह चुभाेई थी सुई, उसके दुपट्टे से कसा था गला
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवती की मां ने पिटाई का विरोध किया तो उसे भी हत्या की धमकी दी। मामले को सर्पदंश और खुदकुशी के तौर पर ही गांव में बताने की धमकी भी आराेपियों ने युवती की मां को दी। युवती के एक ही पैर में चार जगह सुई चुभाेई गई।

दुपट्टे से गला कसकर फंदा सा बनाया
प्रयास यह था कि सर्पदंश जैसे निशान बन जाएं। इसमें सफलता न मिलने पर घटना को खुदकुशी के रूप में दर्शाने का प्रयास हुआ। इसके लिए किशोरी के ही दुपट्टे से उसका गला कसकर फंदा सा बनाया गया। गांव में यह भी प्रचारित किया गया कि बीमारी के कारण युवती ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed