Kanpur: 10 करोड़ का गांजा बरामद, 15KM पीछा कर क्राइम ब्रांच ने दबोचा ड्रग तस्कर, उड़ीसा से लाई जा रही थी खेप
Kanpur News: कानपुर में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़े गए इस ट्रक में उड़ीसा से लाई जा रही 600 किलो गांजा की खेप बरामद हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जीटी रोड पर एक ट्रक को घेरकर 600 किलो से अधिक गांजा की खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एडीसीपी सुमित रामटेक ने बताया कि मुखबिर से ड्रग्स से लदे ट्रक के कानपुर से गुजरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी दो टीमों के साथ मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को देखते ही पीछा करना शुरू कर दिया। लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।
हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी तस्कर लियाकत अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपने साथियों जमशेद, जावेद और जुनैद के नाम उगले हैं, जो इस अवैध धंधे में शामिल हैं।
नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों की यह खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी। तस्कर इसे आगरा के रास्ते होते हुए दिल्ली, मुंबई समेत देश के विभिन्न महानगरों में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के मोबाइल डाटा और कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।