सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Mother in laws spell and son in law out of control after wedding they sought blessings

UP: ‘सास का जादू और दामाद बेकाबू’, ब्याह के बाद आशीर्वाद मांगा, बोले-रिश्ते को स्वीकार करें, मर्यादा पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Wedding Story In Kanpur Dehat: कानपुर देहात के अकबरपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दामाद अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

Kanpur Dehat Mother in laws spell and son in law out of control after wedding they sought blessings
saas damad love story - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रिश्तों की मर्यादा तार-तार या महज सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोई सोची-समझी साजिश? कानपुर देहात के अकबरपुर में सामने आए सास-दामाद की शादी के दावों ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि कानूनी और सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos

वायरल वीडियो के जरिए खुद को पति-पत्नी बताने वाला यह जोड़ा अब पुलिस की जांच के दायरे में है।  आपको बता दें कि आपने फिल्मी कहानियों में दामाद और सास का रिश्ता देखा होगा, लेकिन कानपुर देहात से आई ये हकीकत किसी फिल्म से कम नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की पटकथा को भी छोड़ दिया पीछे
कहानी शुरू होती है एक खूबसूरत सास और उनके दामाद से और खत्म होती है कोर्ट मैरिज के वायरल वीडियो पर! वीडियो में जो दिख रहा है, उसने किसी फिल्म की पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया है। एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी ही सास के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।

वीडियो की परतों को खोलने में जुट गई है पुलिस
गले में माला, हाथ में प्रमाण पत्र और बैकग्राउंड में बजता फिल्मी गाना—इस वीडियो की सच्चाई क्या है? क्या यह हकीकत में हुई कोई शादी है या महज व्यूज बटोरने के लिए रचा गया एक ड्रामा? अकबरपुर पुलिस अब इस वायरल वीडियो की परतों को खोलने में जुट गई है। पढ़िए ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

गले में फूल माला और हाथों में शादी का प्रमाण पत्र
कानपुर देहात में सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं।

कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो
इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि सास को भगाकर दामाद ने किया शादी, कानपुर देहात अकबरपुर। वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए।

किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है।

परिवार और समाज में हड़कंप
अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि यह घटना न केवल उनके निजी परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस स्थिति ने एक जटिल सामाजिक संकट पैदा कर दिया है, क्योंकि महिला की बेटी अब उसी व्यक्ति की सौतन बन गई है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वहीं, जो कल तक उसका पति था और अब उसके पिता की भूमिका में है।  सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे रिश्तों का मजाक बता रहे हैं। कूछ मर्यादा की विदाई कह रहे हैं।

क्षेत्र में चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई घटना
वहीं कुछ इसे समाज में फैल रही अजीब घटनाओं का एक नया उदाहरण मान रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में कोई कानूनी शिकायत या पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है। अब देखना ये है कि पुलिस जांच में क्या मामला निकलकर सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed