Kanpur Fire: कुर्सी और प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, 3KM तक फैला दमघोटू धुआं, सांस लेना भी हुआ मुहाल, जांच जारी
Kanpur News: सीसामऊ में स्थित कुर्सी और प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल गया। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के संगीत टॉकीज के पास मंगलवार सुबह कुर्सी और प्लाईवुड के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग से उठे काले और दमघोटू धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालात ऐसे हो गए कि करीब दो किलोमीटर तक लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कर्नलगंज निवासी फैसल यूसुफ का भन्नापुरवा स्थित संगीत टॉकीज के पास कुर्सियों और चाइनीज सनमाइका का बड़ा गोदाम है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
जलन और सांस लेने में परेशानी
इससे आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। कई लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। दमघोटू धुएं के कारण क्षेत्र में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही सीसामऊ पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
नुकसान का आकलन करने में जुटी है टीम
वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। आग से हुए नुकसान का सही आंकड़ा आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।