सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lip prints reveal the difference between men and women they remain same from mothers womb to old age

Kanpur: होंठों के निशान खोलेंगे महिला-पुरुष का भेद, मां के गर्भ से बुढ़ापे तक एक ही जैसे रहते हैं प्रिंट

रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. देव ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के छह से नौ सप्ताह में होंठ बनने लगते हैं। होंठ के साथ ही प्रिंट बनते हैं। बच्चे की डीएनए शृंखला के लिहाज से ये प्रिंट बनते हैं। एक बार बन गए] तो फिर इनमें तब्दीली नहीं होती।

विज्ञापन
Kanpur Lip prints reveal the difference between men and women they remain same from mothers womb to old age
होंठों के प्रिंट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

होंठों के निशान जिन्हें प्रिंट कहते हैं व्यक्ति की पहचान छिपाए रहते हैं। मां के गर्भ में होंठ बनते वक्त ये प्रिंट बनते हैं और मरते दम तक वैसे ही रहते हैं। फिंगर प्रिंट की तरह इनके मिटने या धुंधले होने की गुंजाइश नहीं होती। गिलास, कप पर होंठ के प्रिंट से यह पता चलता है कि व्यक्ति स्त्री है कि पुरुष। सेंट्रल यूपी में महिलाओं और पुरुषों के होंठों के प्रिंट पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग ने अध्ययन किया है।

Trending Videos

फॉरेंसिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. राहुल देव की अगुवाई में यह शोध किया गया। डॉ. देव ने बताया कि इसमें महिलाओं और पुरुषों के होंठों के अलग-अलग प्रिंट टाइप पर अध्ययन किया गया। इसमें 35 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल थे। क्राइम केस में अगर किसी व्यक्ति के हाथ-पैर और आंख के निशान नहीं मिलते तो होंठ के प्रिंट सारा राज खोल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होंठ के प्रिंट पैटर्न के अंदर पैटर्न होते हैं
अध्ययन में पाया गया कि सेंट्रल यूपी में महिलाओं के होंठों के प्रिंट के कॉमन पैटर्न टाइप एक होते हैं। पुरुषों के होंठों के पैटर्न टाइप तीन और चार पाए गए। डॉ. देव ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के छह से नौ सप्ताह में होंठ बनने लगते हैं। होंठ के साथ ही प्रिंट बनते हैं। बच्चे की डीएनए शृंखला के लिहाज से ये प्रिंट बनते हैं। एक बार बन गए] तो फिर इनमें तब्दीली नहीं होती। होंठ के प्रिंट पैटर्न के अंदर पैटर्न होते हैं।

होंठों के जलने पर ही प्रिंट मिट सकता है
दुनिया में दो व्यक्ति के एक जैसे होंठ प्रिंट नहीं हो सकते। हर व्यक्ति का पैटर्न अलग होता है। इससे अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि होंठों के प्रिंट पैटर्न की वर्ष 1970 में एक जापानी विज्ञानी ने खोज की थी। अब इस पर विस्तृत शोध कार्य दुनिया भर में चल रहे हैं। इस विषय को चिलियोस्कोपी कहते हैं। डॉ. देव ने बताया कि होंठों के जलने पर ही प्रिंट मिट सकता है।

Kanpur Lip prints reveal the difference between men and women they remain same from mothers womb to old age
होंठों के प्रिंट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंट के प्रकार

  • टाइप-एक: गहराई वाले निशान।
  • टाइप-दो: टूटे-टूटे निशान।
  • टाइप-तीन: एक्स आकार के निशान।
  • टाइप-चार: हैज की तरह निशान।
  • टाइप-पांच: रैंडम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed