सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saas Damad Love Story mother in law Court Marriage With son in law Akbarpur kanpur

UP: 'मेरी हां में बस हां राखिए', सास की खूबसूरती पर फिदा दामाद, पत्नी को छोड़ की कोर्ट मैरिज; फिर कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 09 Jun 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में एक और सास-दामाद की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि जीवनसाथी को छोड़ दिया। युवक ने सास के साथ कोर्ट में पहुंच कर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान किया।

Saas Damad Love Story mother in law Court Marriage With son in law Akbarpur kanpur
Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद द्वारा अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज करने और फिर इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं। मामला गरमाने के बाद नवविवाहित जोड़ा फरार बताया जा रहा है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक दामाद को अपनी सुंदर सास से प्यार हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे और वहां उन्होंने कानूनी रूप से एक-दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद, उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। जहां एक ओर यह मामला प्रेम कहानी के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर इसने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऐलान और चौंकाने वाला पक्ष
इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि दोनों ने अपनी शादी को छुपाने की बजाय सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। वीडियो में सास और दामाद गले में माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और समाज से आशीर्वाद की अपील भी की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

लंबे समय से था अफेयर, परिवार की परवाह किए बिना लिया फैसला
सूत्रों के अनुसार, दामाद और सास के बीच यह प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था। आखिरकार, दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और कानूनी रूप से विवाह रचा लिया। वायरल वीडियो में वे अपनी मर्जी से शादी करने और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े के फरार होने की खबर
सोशल मीडिया पर शादी का एलान करने के बाद से ही नवविवाहित जोड़े के फरार होने की खबरें आ रही हैं। सास और दामाद दोनों घर से गायब बताए जा रहे हैं। इस घटना से पीड़ित पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। दोनों को खोजने और उनके बारे में जानकारी जुटाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है।

यह था पूरा मामला
दरअसल, कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि सास से दामाद ने की शादी, कानपुर देहात अकबरपुर।
 

वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

 

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

अलीगढ़ का मिलता-जुलता मामला
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई मामला सामने आया हो। इससे पहले अलीगढ़ जिले में भी इसी प्रकार की एक घटना हुई थी, जहां बेटी की शादी से पहले ही होने वाले दामाद के साथ महिला के फरार होने की बात सामने आई थी। दोनों ने शादी रचा ली थी, जबकि बेटी की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

उस समय भी सास-दामाद की इस लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में दोनों थाने में उपस्थित हुए और साथ रहने लगे, हालांकि एक साल बाद उनके बीच विवाद थाने तक पहुंच गया था। महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, युवक ने भी महिला पर जीजा के साथ फरार होने के आरोप लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed