यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:36 PM IST
इटावा के बसरेहर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम रही है। सदस्यता अभियान के बहाने उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
आगामी 18 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में भी क्षेत्रीय जनता से बड़ी तादाद में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने देश में चल रही भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने आजम खान के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया।
कहा कि भाजपा अपने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को इसी तरीके से फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है। श्री प्रह्लाद स्मारक इंटर कालेज चौपला में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा लोगों को सदस्यता दिलाई गई। दर्जनों प्रधान एकत्रित होकर चौपला इंटर कालेज में पहुंचे और उनका स्वागत किया। उनके साथ में पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, पूर्व एमएलसी राम नरेश यादव मिनी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, फरहान शकील, मनोज यादव आदि लोग उपस्थित थे। प्रधान सुनील यादव नगला हरजू ने तलवार भेंट की।