कानपुर हैलट के बालरोग अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती काजीखेड़ा की जीका संक्रमित महिला के बेटे की हार्ट सर्जरी होगी। महिला ने 12 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक स्वस्थ है, जबकि दूसरा बीमार है।
डॉक्टरों के मुताबिक, जांच में उसके हृदय में चार की जगह तीन चैंबर ही पाए गए हैं। हालांकि, इलाज से उसकी स्थिति में सुधार है। अब उसके हार्ट का हरियाणा के सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल में ऑपरेशन कराया जाएगा। यहां बच्चों की निशुल्क सर्जरी होती है।
बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राय ने बताया कि बच्चे की स्थिति बेहतर होने के बाद उसे सर्जरी के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा बासमंडी की जीका संक्रमित महिला का बच्चा भी एनआईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वेंटिलेटर पर है।