सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women and villagers attacked on SDM his head was split open in a stone-pelting incident In Hardoi

यूपी में SDM पर हमला, पथराव में सिर फटा: प्रधान के बेटे को एसडीएम के सवाल गुजरे नागवार, इस बात पर हुआ आक्रामक

अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 09 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के परियल गांव में बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लेने गए एसडीएम पर हमला किया गया। प्रधान पुत्र पर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ हमला करने का आरोप है।

women and villagers attacked on SDM his head was split open in a stone-pelting incident In Hardoi
एसडीएम पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के परियल गांव में सोमवार शाम को बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लेने गए एसडीएम सुशील कुमार से प्रधान के पुत्र ने अभद्रता कर दी। इस पर एसडीएम ने उसे अपने पास बैठा लिया। प्रधान के पुत्र ने फोन कर गांव से महिलाओं और ग्रामीणों को बुला लिया। मामला शांत होने पर एसडीएम जाने लगे तभी महिलाओं और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से एसडीएम घायल हो गए।
Trending Videos


उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं। शाहाबाद के एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा सोमवार शाम 4:30 बजे परियल गांव गए थे। 11 जून को बाढ़ राहत का मॉकड्रिल होना है। वह अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी का निरीक्षण करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान का पुत्र उदयवीर राजपूत वहां आ गया। आरआरसी में दो दरवाजे न लगे होने के बारे में पूछने पर उदयवीर आक्रामक हो गया। इस पर एसडीएम ने उसे अपने पास बैठा लिया। उदयवीर की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कोई सजा देने के लिए नहीं बैठाया है। बाढ़ की जानकारी लेने के लिए रोका है। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। कुछ देर बाद जब एसडीएम जाने लगे तो ग्रामीणों ने उदयवीर के साथ मिलकर पथराव और हमला कर दिया। घायल एसडीएम को उनके सहयोगी सीएचसी शाहाबाद ले गए। 

सूचना पर एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी भी वहां आ गए। इसके बाद एसडीएम को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में डीएम अनुनय झा, एसपी अशोक कुमार मीणा समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। 

प्रधान के बेटे को एसडीएम के सवाल गुजरे नागवार
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लेने गए एसडीएम पर हमले की मुख्य वजह ग्रामीणों के सामने प्रधान के बेटे से पूछताछ रही। दरअसल बाढ़ राहत के सिलसिले में गांव पहुंचे एसडीएम अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी देखने लगे। इस दौरान आरआरसी में दो दरवाजे न लगे होने के बारे में पूछने पर प्रधान का बेटा आक्रामक हो गया। इस पर एसडीएम ने प्रधान के बेटे उदयवीर अपने पास बैठा लिया। यह बात उसे नागवार गुजरी।
 

अन्नपूर्णा भवन हैंडओवर न होने की जानकारी भी बीडीओ ने दी
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि आरआरसी के दरवाजे न लगे होने और अन्न पूर्णा भवन का शटर न खुलने पर एसडीएम ने इसकी फोटो खींच ली। दोनों फोटो बीडीओ शाहाबाद को भेज दीं। बीडीओ शाहाबाद ने बताया कि आरआरसी ग्राम पंचायत को हैंडओवर हो गया है और इसका पूरा भुगतान हो चुका है। अन्नपूर्णा भवन हैंडओवर न होने की जानकारी भी बीडीओ ने दी। इस पर एसडीएम ने भुगतान पूरा होने और गेट न लगे होने पर नाराजगी जताई तो उदयवीर का मूड बिगड़ गया।
 

प्रधान के पति हैं भाजपा के जिला पंचायत सदस्य
परियल की प्रधान शिवरानी हैं। उनके पति लालाराम राजपूत जिला पंचायत के सदस्य हैं। लालाराम राजपूत पूर्व में बसपा और सपा में रहने के बाद इन दिनों भाजपा में सक्रिय हैं। लालाराम लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल की गई लेकिन उनके व परिजन के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। 

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जिन लोगों ने भी घटना को अंजाम दिया है वे चाहे जितने ताकतवर हों, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन हर हाल में होगा। - अनुनय झा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed