सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man from Badaun drowned while bathing at Kadarganj Ganga Ghat.

Kasganj News: कादरगंज गंगाघाट पर नहाते समय बदायूं का युवक डूबा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में कादरगंज गंगाघाट पर सोमवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।
Trending Videos

जिला बदायूं में थाना कादरचौक के गांव ककोड़ा निवासी सूरज (26) सोमवार की दोपहर 3 बजे गांव के कमलेश, शिशुपाल, राजीव और सुमित के साथ गंगा स्नान करने के लिए कादरगंज गंगाघाट आया था। सूरज श्मशान घाट वाले हिस्से की ओर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ आए लोगों ने शोर मचा दिया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed