सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Four-year-old girl playing outside her home goes missing

Kasganj News: घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl playing outside her home goes missing
फोटो30गंजडुंडवारा के गांव बाहरपुर से मासूम बालिका आरोही के तापता होने पर परेशान बैठे परिजन ।  - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव बाहरपुर में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका लापता हो गई। दो दिन बीत जाने के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस खेतों, गांव और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों को तलाश में लगाया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

गांव बाहरपुर निवासी राहुल फरीदाबाद (हरियाणा) की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने पिता का हाल-चाल जानने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। परिजन के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी चार वर्षीय बेटी आरोही घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी तक निकल गई। ग्रामीणों ने उसे गांव के मंदिर की ओर जाते देखा था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के साथ खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बालिका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चार टीमों ने बालिका की तलाश के लिए रातभर सर्च अभियान चलाया। सोमवार को खोजी श्वान को मौके पर बुलाया। उसकी सहायता से आसपास के इलाकों को खंगाला गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि लापता बालिका की तलाश की जा रही है। उसके बारे में आस-पास के गांवों में भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed