सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Missing 4-Year-Old Girl Found Dead in Field in Kasganj, Family Devastated

UP: घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुई चार साल की बच्ची, खेत में मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह एक खेत से बरामद हुआ। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Missing 4-Year-Old Girl Found Dead in Field in Kasganj, Family Devastated
कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका लापता हो गई। मंगलवार सुबह इस मासूम का शव मिला। सूचना मिलते री पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बच्ची के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 



 गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी परिवार के चार वर्षीय मासूम बेटी शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी तक निकल गई। ग्रामीणों ने उसे गांव के मंदिर की ओर जाते देखा था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के साथ खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बालिका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos


 एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चार टीमों ने बालिका की तलाश के लिए रातभर सर्च अभियान चलाया। सोमवार को खोजी श्वान को मौके पर बुलाया। उसकी सहायता से आसपास के इलाकों को खंगाला गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं मंगलवार  सुबह बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ। बच्ची के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed