{"_id":"6a2709a7bd304d633509b490","slug":"police-constable-recruitment-exam-begins-amid-tight-security-adg-arrives-kasganj-news-c-175-1-kas1001-148913-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, पहुंचे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, पहुंचे एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह के साथ जिले विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। सोमवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 3,552 परीक्षार्थियों में से 2,783 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 769 अनुपस्थित रहे। वहीं 3,552 परीक्षार्थियों में से 2,811 ने परीक्षा दी, जबकि 741 गैरहाजिर रहे।
एडीजी, डीएम और एसपी ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज व राजकीय पॉलिटेक्निक, बीएवी इंटर कॉलेज और श्री गणेश इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम, पेयजल और विद्युत आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण किया। एडीजी एसके भगत ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos