{"_id":"6a2707a676418e97bc053820","slug":"the-impact-of-the-intense-heat-diarrhea-abdominal-pain-and-fever-patients-doubled-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-148903-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का असर: डायरिया पेट दर्द और बुखार के मरीज दोगुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का असर: डायरिया पेट दर्द और बुखार के मरीज दोगुने
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो10बालक राम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,774 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार, सांस और डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या 712 रही। इनमें 28 मरीजों को भर्ती किया गया। ।
चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप, गर्म हवाओं और खानपान में लापरवाही के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार बुखार के 306 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 12 वर्ष से अधिक आयु के 187 और 12 वर्ष से कम आयु के 119 मरीज शामिल रहे। वहीं सांस संबंधी समस्याओं के 289 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 175 वयस्क और 114 बच्चे थे। गर्मी का असर पाचन तंत्र पर भी देखने को मिला। डायरिया के 117 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 90 वयस्क और 27 बच्चे शामिल रहे।
चिकित्सकों के अनुसार दूषित पानी, खुले खाद्य पदार्थों का सेवन और तेज गर्मी के कारण पेट संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान मौसम में डिहाइड्रेशन, लू, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी के मामलों में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों की सलाह
-पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
-धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें
-बासी और खुले खाद्य पदार्थों से बचें
-अधिक कमजोरी, चक्कर या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
मरीजों की बात
बेटी आयुषी को तेज बुखार की शिकायत है। इसके बाद जिला अस्पताल में दिखाने आया हूं। भीड़ अधिक है- पंकज,
मौसम में बदलाव होने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर ने सावधानी रखने की सलाह दी है- बालक राम, मरीज
गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। इस मौसम में सावधानी आवश्यक है।-डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस

Trending Videos