सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sixth leopard caught in three months trapped in a cage after being lured by a goat in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: तीन महीने में पकड़ा गया छठा तेंदुआ, बकरी के लालच में पिंजरे में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के भेड़ौरी इलाके में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। वह बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंसा। तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

Sixth leopard caught in three months trapped in a cage after being lured by a goat in Lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के भेड़ौरी इलाके में कई दिनों से दहशत का कारण बना एक तेंदुआ मंगलवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Trending Videos




वन विभाग ने भेड़ौरी क्षेत्र के भूलनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में एक बकरी बांधी गई थी। शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में घुस गया और उसमें कैद हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से इलाके में थी दहशत 
भेड़ौरी के पूर्व प्रधान ध्रुव वर्मा ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में घूमता देखा जा रहा था। इसके चलते लोगों में भय का माहौल था। ग्रामीणों ने खेतों में आना-जाना और पशुओं को चराने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए थे।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 15 दिनों में यह तीसरा तेंदुआ है, जो पिंजरे में कैद हुआ है। पकड़े गए तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

इन इलाकों में भी पकड़े जा चुके हैं तेंदुए 
उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में यह छठा तेंदुआ पकड़ा गया है। इससे पहले कटैला फार्म, सिंहौना, नौरंगाबाद, रननगर और सिंगहा क्षेत्र से भी एक-एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर अभी भी क्षेत्र के करीब आठ स्थानों पर पिंजरे लगा रखे हैं।

तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed