{"_id":"69b1ce0ecabae31de80660a4","slug":"up-board-answer-sheet-evaluation-to-begin-from-march-18-amid-tight-security-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152904-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कड़ी सुरक्षा के बीच 18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कड़ी सुरक्षा के बीच 18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया मूल्यांकन केंद्र, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षक जांचेंगे कॉपियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विभाग उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू करेगा। जिले में इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। जिसकी तैयारियों में विभाग जुट गया है।
जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में कराई जा रही हैं। 12 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर को बनाया गया है। यहां पर मूल्यांकन कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा। यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय और पारदर्शी बनाए रखने के लिए दिशा जारी किए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर मौखिक, लिखित, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उत्तर पुस्तिका या मूल्यांकन से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करना प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का कार्य वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसकी कनेक्टिविटी जनपद के साथ साथ राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से रहेगी। मूल्यांकन कार्य की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारी मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर मूल्यांकन कक्ष में नहीं जा सकेंगे। बोर्ड से दिशा निर्देश जारी होने के बाद जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों से कॉपियों को संकलन केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मूल्यांकन करने के लिए ड्यूटी पर लगाए जाने वाले शिक्षकों और अधिकारियों के साथ 17 मार्च को प्रशिक्षण करने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 18 मार्च से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन किया जाएगा। 17 मार्च को परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
एलआईयू और सादे कपड़ों में पुलिस रहेगी तैनात
मूल्यांकन केंद्र के आसपास की सुरक्षा काफी कड़ी रहेगी। अवांछनीय तत्वों पर एलआईयू नजर रखेगी। वहीं सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक ट्रक के साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
10वीं की 50 और 12वीं की 45 कॉपियां जांचेंगे एक परीक्षक
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के ड्यूटी पर लगाए जाने वाले परीक्षक कक्षा 10वीं की 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों को एक दिन में जांचेगें। कॉपियां जांचने के एवज में इन परीक्षकों के लिए रुपये भी निर्धारित किए गए हैं।
Trending Videos