ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों का महत्ता जन-जन को बताने के लिए डाक विभाग ने भी पहल की है। इसके तहत हाल ही में डाक विभाग की ओर से जारी पोस्टकार्ड के मुखपृष्ठ पर कुसुम सरोवर और उसकी छतरियों को स्थान दिया गया है।
प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गंगा-यमुना और उसके आसपास के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में लोगों को बताने के लिए डाक विभाग मुखपृष्ठों पर प्रमुख स्थलों को स्थान दे रहा है।
इसके तहत मथुरा में गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर और उसकी छतरियों को दर्शाने वाले 500 पोस्टकार्ड छपवाए गए हैं। इससे पहले भी ब्रज की लठामार होली को डाक टिकट में जगह दी गई थी।
ब्रज की ऐतिहासिक कलाओं को लेकर समय-समय पर विभागीय प्रतियोगिता, पेंटिंग और अन्य कार्यक्रम कराए जाते हैं। मंगलवार को आरएन यादव, सुभाष चंद्र, केसी यादव, बीपी सिंह, अशोक मीणा, दिनेश यादव, अरुण कुमार आदि ने पोस्टकार्ड जारी किए।