सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Murder young man Murder who meet his girlfriend dead body kept in streetcar and thrown in Ekta Colony

UP: प्रेमी को छुड़ाने को गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका, युवक ने भी कीं मिन्नतें, शहजान के हाथ-पैर बांधे और मार डाला

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 09 Jun 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के बागपत में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव रेहड़े में रखकर एक किमी दूर एकता कॉलोनी में फेंक दिया। हत्यारोपियों ने कहा कि शहजान को घर में देखते ही खून खौल गया था। हत्या के बाद आरोपी जंगल में शव ठिकाने लगाना चाहते थे।

Baghpat Murder young man Murder who meet his girlfriend dead body kept in streetcar and thrown in Ekta Colony
Baghpat Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बागपत शहर की नई बस्ती में रविवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे शहजान (22) की पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेहड़े में डालकर एक किलोमीटर दूर एकता कॉलोनी के खाली प्लॉट में फेंक दिया। सोमवार की सुबह हाथ-पैर बंधा हुआ शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की और तीन घंटे में प्रेमिका के तीनों सगे चाचा को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया।
Trending Videos


केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी शहजान बड़ौत रोड पर गोलगप्पे की ठेली लगाता था। रविवार की रात शहजान अपने परिवार वालों के साथ आशीर्वाद गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11:30 बजे अपनी चाची बिल्लो, चचेरी बहन अलीजा को घर छोड़ने के बाद वह चला गया लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार की सुबह एकता कॉलोनी में मदरसे के पास स्थित खाली प्लॉट में शहजान का शव देखकर महिला सफाईकर्मी ने शोर मचा दिया। जानकारी मिलते ही सीओ विजय चौधरी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास शहजान की बाइक भी मिली। सोशल मीडिया पर शव के फोटो वायरल होते ही परिजनों ने उसकी पहचान शहजान के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दो युवक बाइक के पीछे लगे रेहड़े में एक शव को कपड़े में लपेटकर ले जाते दिखाई दिए, जो केतीपुरा मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। उनकी पहचान होने पर इरशाद ने भतीजे शहजान की हत्या का आरोप लगाते हुए सलमान, इमरान, शाहरुख और फरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 

 

पुलिस ने युवती के तीनों चाचा को गिरफ्तार किया
पुलिस ने युवती के तीनों चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शहजान के उनकी भतीजी से प्रेम संबंध थे। रविवार की रात शहजान उनकी भतीजी से मिलने आया था, जिसे घर में जाते हुए देख लिया। इसके बाद तीनों ने शहजान को घर में जाकर पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी पिटाई की और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रेहड़ा और युवक की बाइक बरामद कर ली है।
 

हत्यारोपी बोले- घर में शहजान को देखते ही खौल गया था खून
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले के शहजान की हत्या के बाद आरोपी उसका शव जंगल में ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से आबादी के बीच खाली प्लॉट में फेंककर भाग गए। हत्यारोपियों ने बताया कि शहजान को घर में देखते ही उनका खून खौल गया था। 

 

इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। एकता कॉलोनी में सोमवार सुबह शहजान का शव मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पूरी घटना का खुला खुलासा हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस रेहड़ा मालिक तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिसकर्मी हत्यारोपियों के घर पहुंचे तो तीनों घर पर ही मिल गए। पूछताछ में आरोपी फरमान, इमरान और शाहरुख ने बताया कि दस दिन पहले उन्हें शहजान के भतीजी के पास घर पर मिलने आने के बारे में पता चला।

उन्होंने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें शहजान घर में घुसता हुआ नजर आया। इसके बाद उन्होंने शहजान के घर जाकर पुनः ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद घर के बाहर निगहबानी बढ़ा दी गई। शहजान नहीं माना और रविवार रात भी घर में आ गया। इसके बाद उन्होंने शहजान को पकड़ लिया और हाथपैर बांधने के बाद पिटाई की। साथ ही गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

एक किलोमीटर दूर फेंका शव
केतीपुरा मोहल्ले में शहजान और हत्यारोपियों के घरों के बीच में दो गली की दूरी है। प्रेमिका के घर से एकता कॉलोनी का खाली प्लॉट एक किलोमीटर से ज्यादा दूर है। रात में रेहड़े में शव रखकर गलियों से होते हुए एकता कॉलोनी में पहुंचे। घर से एक किलोमीटर दूर मिले शव की पहचान करने के बाद तीन घंटे में पुलिस हत्यारोपियों के घर पहुंच गई। हत्यारोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था शहजान
शहजान अपने परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शहजान अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था।

शहजान को छुड़ाने के लिए गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका
हत्यारोपियों ने बताया कि उनकी भतीजी पड़ोस में रहती है, उसके पिता की मौत हो चुकी है। रविवार रात शहजान को पकड़कर हाथ-पैर बांधने के बाद भतीजी को भी उसके सामने बैठा दिया। भतीजी के सामने उन्होंने शहजान की पिटाई की। पहले तो शहजान छोड़ने और दोबारा गलती नहीं करने की बात कहकर मिन्नतें करता रहा। प्रेमिका भी अपने तीनों चाचा के सामने शहजान को छुड़ाने के लिए गिड़गिड़ाई, लेकिन तीनों नहीं माने और गला घोंटकर शहजान की जान ले ली।

शहजान की हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने भतीजी से प्रेम संबंध होने पर उसकी हत्या की है। अन्य की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।- सूरज कुमार राय, एसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed