{"_id":"6a16bad56659b3efab09bc02","slug":"meerut-kharkhoda-inspector-suspended-over-negligence-in-missing-woman-case-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 25 दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, एसएसपी ने मांगा जवाब, इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 25 दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, एसएसपी ने मांगा जवाब, इंस्पेक्टर निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में 25 दिन से लापता महिला के मामले में संतोषजनक जानकारी न दे पाने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने खरखौदा इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया। महिला एनसीआर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पिछले 25 दिन से लापता महिला के मामले में संतोषजनक जानकारी न दे पाने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने खरखौदा थाने में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया। महिला के परिजनों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद एसएसपी ने मामले की जानकारी मांगी थी, लेकिन इंस्पेक्टर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
मेडिकल कॉलेज के लिए निकली थी महिला
गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी महिला खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी। बताया गया कि दो मई को महिला रोजाना की तरह घर से मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद चार मई को खरखौदा थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: पार्षद पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी को ससुराल से ले जाकर देह व्यापार कराने की शिकायत, FIR दर्ज
विज्ञापन
Trending Videos

25 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। परेशान परिजन बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडे से मिलने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने फोन पर ही इंस्पेक्टर राजपाल सिंह से मामले की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। बताया गया कि इंस्पेक्टर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी नाराजगी
सूत्रों के अनुसार किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक अन्य मामले में भी वरिष्ठ अधिकारी खरखौदा पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे थे। लगातार लापरवाही की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।