{"_id":"6a2796dc0c1b8fa1ef042d6c","slug":"mother-accused-of-killing-seven-month-old-son-in-meerut-fir-registered-at-mundali-police-station-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी के लिए मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल! पति को सुनाई ये कहानी; इस डर से परिवार के सामने कबूला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी के लिए मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल! पति को सुनाई ये कहानी; इस डर से परिवार के सामने कबूला सच
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में एक मां पर सात महीने के बेटे की 30 मई को गला दबाकर हत्या का करने आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का दिल्ली के मोहित से प्रेम प्रसंग है। पति ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के मुंडाली थाना इलाके में एक महिला मीनाक्षी पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया था और परिजनों ने शव को दफना दिया था लेकिन पति की सख्ती और पूछताछ के बाद महिला ने परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोप है कि महिला का दिल्ली के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति अमित तोमर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मंगलवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos
आरोप है कि महिला का दिल्ली के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति अमित तोमर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मंगलवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। उनकी शादी 9 मार्च 2023 को मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। दंपती के दो बेटे थे दो वर्षीय रुद्र और सात महीने का रुद्रांश। अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने मीनाक्षी के मोबाइल पर दिल्ली निवासी मोहित के मैसेज और कॉल देखे थे।
इसे लेकर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने पर मीनाक्षी ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बावजूद 15 दिन पहले फिर से दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
अमित के अनुसार, वह चिकित्सक के काम से सहारनपुर गया हुआ था। इसी बीच 30 मई को मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रही है। कुछ देर बाद उसने फोन पर जानकारी दी कि बच्चे की मौत हो गई है।
मासूम की मौत के बाद शोकाकुल परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे के शव को दफना दिया। अमित को शुरुआत से ही पत्नी मीनाक्षी की बातों पर शक था। सोमवार को जब अमित ने मीनाक्षी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बेटे का गला दबाकर हत्या करने की बात परिजनों के सामने स्वीकार कर ली। यह सुनते ही अमित ने तुरंत मुंडाली थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने मामले में डीएम व एसएसपी से भी शिकायत की।
प्रेमी के शक में हुआ था विवाद, पोस्टमार्टम की चेतावनी देते ही मां ने उगला सच
मीनाक्षी के मोबाइल पर उसके प्रेमी के मैसेज और कॉल देखने के बाद पति अमित का शक गहरा गया था जिसके बाद उसने सख्ती दिखाई और खौफनाक सच सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल पर मिले संदिग्ध संदेशों ने पति को अपनी पत्नी पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया था।
मीनाक्षी के मोबाइल पर उसके प्रेमी के मैसेज और कॉल देखने के बाद पति अमित का शक गहरा गया था जिसके बाद उसने सख्ती दिखाई और खौफनाक सच सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल पर मिले संदिग्ध संदेशों ने पति को अपनी पत्नी पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया था।
इसी शक के आधार पर सोमवार को पति ने पत्नी को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराएगा और मामले की शिकायत एसएसपी से करेगा। पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई की बात सुनते ही महिला के रवैये में अचानक बदलाव आ गया। वह अपना बचाव करते हुए पति से झगड़ने पर उतारू हो गई।
पति के मुताबिक, जब उसने और सख्ती दिखाई तो दबाव में आकर पत्नी ने मासूम बच्चे के साथ वारदात (हत्या) करने की बात अंततः स्वीकार कर ली। इस खुलासे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुंडाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। फिलहाल पुलिस महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
अमित तोमर की तहरीर के आधार पर मुंडाली पुलिस ने मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को पुलिस श्मशान घाट से बच्चे का शव कब्र से बाहर निकलवाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।-अभिजीत कुमार, एसपी देहात