{"_id":"6a27bc5d90ad19f9130f584e","slug":"up-ed-raids-hotel-operator-s-home-in-meerut-case-involves-land-worth-crores-in-noida-investigation-underway-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, नोएडा में करोड़ों की जमीन का मामला, छह घंटे से चल रही पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, नोएडा में करोड़ों की जमीन का मामला, छह घंटे से चल रही पड़ताल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: दिनेश विहार कॉलोनी निवासी हरीश कुमार का परतापुर बाईपास पर एक होटल है। उनके घर पर मंगलवार सुबह ईडी की टीम पहुंच गई। हरीश के साथ ही अन्य परिजनों से भी पूछताछ करते हुए कागज खंगाले जा रहे हैं।
ईडी रेड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड पर स्थित दिनेश विहार कॉलोनी में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होटल संचालक हरीश कुमार के आवास पर छापा मारा। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम लगभग छह घंटे से होटल संचालक के घर पर मौजूद है और घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, हरीश कुमार परतापुर बाईपास पर एक होटल संचालित करते हैं और अपने परिवार के साथ दिनेश विहार कॉलोनी में रहते हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को दिन निकलते ही उनके घर पर दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन धोखाधड़ी का आरोप
सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक हरीश कुमार पर नोएडा में करोड़ों की जमीन के सौदों से जुड़े धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह कथित तौर पर फरार चल रहे थे। इसी मामले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है।

प्रशासन का सहयोग जारी
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्रवाई स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है, और घर के अंदर मौजूद सदस्यों को भी बाहर जाने से रोका गया है।

कॉलोनी में हलचल का माहौल
ईडी की अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल का माहौल है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। ईडी की टीम द्वारा आगे की जांच और पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इस कार्रवाई से संपत्ति से जुड़े मामलों में धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों में भी खलबली मचने की आशंका है।
ये भी देखें...
Meerut: सात माह के बच्चे की मौत, पति बोला- प्रेमी के चक्कर में मां ने ही मार डाला, हिरासत में ली गई; FIR