मकर संक्रांति के पर्व से विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के नामांकन की शुरुआत होने जा रही है। आज से 21 जनवरी तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कलक्ट्रेट के सात कक्ष में विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी निगरानी में ही वीडियोग्राफी के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, प्रत्याशियों को दो लोगों के साथ कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बाहरी लोगों का प्रवेश इस मार्ग से बंद रहेगा।
वहीं, नामांकन प्रक्रिया को निपटाने के लिए दो मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रवेश द्वार पर उप जिलाधिकारी मवाना संजय कुमार और नामांकन स्थल पर अपर उप जिलाधिकारी महेश को तैनात किया गया है। एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी अन्य बाहरी लोगों के आने की अनुमति कतई नहीं होगी। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से सिर्फ अधिकारी, कर्मचारी ही आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक कक्ष में एक ही नामांकन एक बार में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
ऑनलाइन बनाना होगा एकाउंट
वहीं, इस बार सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए प्रत्याशी को एप डाउनलोड करने के बाद एकाउंट बनाना होगा। इसके बाद प्रथम और द्वितीय चरण को करने के बाद अंतिम चरण के लिए स्लॉट बुक कराकर हार्ड कॉपी कलक्ट्रेट स्थित विधानसभा क्षेत्रवार चयनित न्यायालय कक्ष में जमा करानी होगी। इससे प्रत्याशी के समय की बचत हो जाएगी।
ये हैं नामांकन कक्ष
सिवालखास - एडीएम प्रशासन, न्यायालय कक्ष
सरधना - जिला मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष
हस्तिनापुर - एडीएम सिटी, न्यायालय कक्ष
किठौर - एडीएम वित्त, न्यायालय कक्ष
मेरठ कैंट - एडीएम न्यायिक, न्यायालय कक्ष
मेरठ दक्षिण - उपजिलाधिकारी मेरठ, न्यायालय कक्ष
मेरठ - नगर मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष
विस्तार