सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Scorching heat prevails with little hope of relief; temperatures set to rise further

West UP Weather: चुभती-जलती गर्मी का मौसम, राहत मिलने की उम्मीद कम, और बढ़ेगा पारा; बारिश अभी दूर

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 09 Jun 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Harsh sunlight caused trouble: मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकतम जिले इस समय गर्मी के कारण झुलस रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इंसान के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान हैं। 

West UP Weather: Scorching heat prevails with little hope of relief; temperatures set to rise further
चिलचिलाती धूप से परेशान छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बिजनौर और सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।
Trending Videos

 

मेरठ: 42 डिग्री के पार तापमान, गर्मी से बेहाल लोग
मेरठ शहर में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर लगातार बढ़ता गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम दिखाई दी। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचने के लिए छायादार स्थानों की तलाश करते नजर आए। बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी का असर साफ तौर पर जनजीवन पर देखा जा रहा है। घरों से बाहर निकलते ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं और भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग दोपहर के समय घरों में ही रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का प्रभाव सिर्फ मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। तालाबों और जल स्रोतों के आसपास पशु-पक्षियों की संख्या बढ़ गई है, जो पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। पशु भी छायादार स्थानों में शरण लेते हुए देखे जा रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है और आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन

अन्य जिले भी भीषण गर्मी की चपेट में
मुजफ्फरनगर:
इस जिले में भी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है और पारा चढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिजली कटौती की समस्या ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। बुधवार को भी इसी तरह मौसम गर्म रहने के आसार हैं, हालांकि बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

बागपत: यहां गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से लोगों को और अधिक परेशानी उठाने की आशंका है।

शामली: दिन निकलते ही गर्मी और लू के कारण लोग परेशान नजर आए। तापमान में वृद्धि देखी गई है, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया है कि मौसम के शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं।
 

सहारनपुर: जनपद में पिछले 12 दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप बना रहा। सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके दोपहर तक 41 डिग्री सेल्सियस को पार करने का अनुमान है।

बिजनौर : बिजनौर में मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर देखने लगा। हवा तो नहीं चली, लेकिन तेज धूप में परेशान रखा। सुबह 11 बजे तक ही तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान जता रहा है।
 

खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, जैसे कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। मौसम में किसी भी बदलाव के लिए सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी देखें...
प्रेमी युगल ने खाया जहर: रहना था लक्की के साथ, दुनिया छोड़ गई किशोरी, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed