मुरादाबाद में बकरीद (ईदुल अजहा) की नमाज ईदगाह में बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। शहर के विभिन्न मस्जिदों में सुबह 5:40 बजे से 8:15 बजे तक बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए ईदगाह और मस्जिदों में खास तैयारी की गई है।
UP: मुरादाबाद में 11 सेक्टर में बांटा ईदगाह क्षेत्र, 100 कैमरों से निगरानी, साढ़े सात बजे होगी बकरीद की नमाज
मुरादाबाद में बकरीदकी नमाज बृहस्पतिवार सुबह ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। इसके साथ ही ईदगाह और मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए दो बार नमाज होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ईदगाह और आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटकर 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सेक्टर में बांटा ईदगाह क्षेत्र, 100 कैमरों से होगी निगरानी
बकरीद की नमाज के मद्देनजर ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांट दिया गया है। इस पूरे क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पूरे बीस सेक्टर में बांटा गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया है।
हर सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है। दस सीओ के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से नियमित निगरानी की जाएगी। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी।
ईदगाह रोड पर नमाज के दौरान बंद रहेगा यातायात
बकरीद के दिन नमाज के दौरान ईदगाह रोड पर यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा 28 मई की छह बजे से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह के आसपास वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने के लिए जगह जगह यातायात पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे और ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे।
| क्रमांक | मस्जिद का नाम | नमाज का समय |
|---|---|---|
| 1 | रबिया मस्जिद, अकबर फैक्टरी करुला | सुबह 5:40 बजे |
| 2 | सुनहरी मस्जिद | सुबह 5:40 बजे |
| 3 | मस्जिद ताज वाली, मंडी बांस | सुबह 5:40 बजे |
| 4 | मस्जिद चमन, मंडी बांस | सुबह 5:45 बजे |
| 5 | मस्जिद बुढ़िया वाली, तहसील स्कूल | सुबह 5:45 बजे |
| 6 | इमली वाली मस्जिद, कंबल का ताजिया | सुबह 5:45 बजे |
| 7 | मस्जिद मौलाना वाली, टोबैको स्ट्रीट | सुबह 5:45 बजे |
| 8 | मस्जिद सलाम, टोबैको स्ट्रीट | सुबह 5:45 बजे |
| 9 | बटन वाली मस्जिद | सुबह 5:45 बजे |
| 10 | मस्जिद-ए-गौसे आजम, चक्कर की मिलक | सुबह 5:45 बजे |
| 11 | गरियो वाली मस्जिद, गलशहीद | सुबह 5:50 बजे |
| 12 | होम गार्ड मस्जिद | सुबह 5:50 बजे |
| 13 | मस्जिद साएदिया, मंडी बांस | सुबह 5:50 बजे |
| 14 | मस्जिद बिलारी, एकता विहार नार्थ | सुबह 6:00 बजे |
| 15 | पठानों वाली मस्जिद, भट्टी मोहल्ला | सुबह 6:00 बजे |
| 16 | मस्जिद अरफा, जौकी गेट पंडित नगला | सुबह 6:00 बजे |
| 17 | मस्जिद-ए-नबवी, जिगर कॉलोनी | सुबह 6:15 बजे |
| 18 | जकारिया मस्जिद, सुल्तान हॉस्पिटल के पास | सुबह 6:15 बजे |
| 19 | मस्जिद उमर फारुक, वार्ड-20 | सुबह 6:30 बजे |
| 20 | अमतुल विहार बिलाल मस्जिद | सुबह 6:30 बजे |
| 21 | मदीना मस्जिद, अकबर फैक्टरी करुला | सुबह 6:30 बजे |
| 22 | मदरसा दारुल उलूम वादी-ए-हुदा, शहीदाबाद | सुबह 6:30 बजे |
| 23 | सायरा मस्जिद, शम्सी कॉलोनी करुला | सुबह 6:30 बजे |
| 24 | मस्जिद अरकम | सुबह 6:30 बजे |
| 25 | मस्जिद अन-नूर, पीरगैब | सुबह 6:30 बजे |
| 26 | मस्जिद कोयल वाली, लाकड़ीवालान | सुबह 6:30 बजे |
| 27 | लाल स्कूल वाली मस्जिद, मुगलपुरा | सुबह 6:45 बजे |
| 28 | मासूम मस्जिद, तारीख नगर | सुबह 7:00 बजे |
| 29 | मक्का मस्जिद, अकबर फैक्टरी करुला | सुबह 7:00 बजे |
| 30 | मरकज वाली मस्जिद, सराय पुख्ता | सुबह 7:00 बजे |
| 31 | मैदान वाली मस्जिद, रफतपुरा | सुबह 7:00 बजे |
| 32 | मदरसा जामिया नईमिया | सुबह 7:15 बजे |
| 33 | मस्जिद उमर फारूक, इंद्रा चौक | सुबह 7:30 बजे |
| 34 | मस्जिद ख्वाजा मुस्तफा साहब, मुगलपुरा | सुबह 7:45 बजे |
| 35 | मस्जिद मुश्ताक मंजिल | सुबह 8:00 बजे |
| 36 | मस्जिद यतीमखाना, फैजगंज | सुबह 8:00 बजे और 9:00 बजे |
| 37 | जिगर कॉलोनी, जे ब्लॉक | सुबह 8:15 बजे |
बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। संभल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नखासा और कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।