मुरादाबाद। भाजपा के राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव सबके विकास के लिए काम किया है। मुरादाबाद में अधिकांश सरकारी योजनाओं में 40 से 50 फीसदी तक अल्पसंख्यक लाभांवित हुए हैं। पूर्व सरकारों में विकास के एक रुपये में केवल 10 पैसे जनता तक पहुंचते थे, जबकि भाजपा सरकार ने पूरा एक रुपया जनता तक पहुंचाया है। प्रदेश सरकार की विपक्षी दलों की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल की सरकारों ने काम कराया होता तो उनकी पार्टियों का ये हश्र न होता। सपा और कांग्रेस के परिवारवाद से तंग होकर ही जनता ने भाजपा का हाथ पकड़ा है। उन्होंने यह बात रविवार को प्रेसवार्ता में कही।
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। हकीकत ये है कि कृषि निवेशों पर 2151 करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। दूसरी सरकारों की तुलना में सरकारी दरों पर फसलें खरीदीं गईं। कोरोना काल में भी जनहित के लिए सरकार ने अपना खजाना खोला। विपक्षी पार्टियां कहती हैं कि भाजपा सरकार एक ही समुदाय के लिए काम करती है।
उन्होंने उदाहरण दिया कि जिले में 2.40 लाख लोग उज्ज्वला योजना से लाभांवित हुए, इसमें करीब 51 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं। 1.75 लाख लोगों के शौचालय बनवाए, इनमें आधे अल्पसंख्यकों के हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत, मनरेगा, अटल पेंशन योजना सहित कई योजनाओं में 40 से 55 प्रतिशत तक अल्पसंख्यकों को लाभ मिला है। इसके बावजूद विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को गुमराह करने में लगे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल पर प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और मायावती की टिप्पणी पर कहा कि आज भाजपा पर आरोप लगाने वाले दलों के नेता पहले अपने गिरेबान में झांके। यदि उन्होंने अपनी सरकारों में विकास कराया होता तो आज उनकी पार्टी इस हालत में नहीं होती। जनता उन्हें फिर से चुनती। केंद्र में भाजपा सरकार के काम के आधार पर देश की जनता से फिर से भाजपा को चुना। इन विपक्षी दलों ने केवल अपने और अपने परिवार की सोची है। विपक्षियों नेे जनता का साथ छोड़ दिया और इनका जनाधार शून्य हो चुका है। सपा और कांग्रेस के परिवारवाद से तंग होकर ही जनता ने भाजपा का हाथ पकड़ा है।